Rajasthan Political Crisis: आलाकमान को आंख दिखाने वाले नेताओं ने अभी तक नहीं भेजा जवाब! जानें आगे का स्टेप?

Rajasthan Political Crisis

राजस्थान के तीन नेताओं को आलाकमान से मिले नोटिस की मियाद पूरी

विज्ञापन

जयपुर: राजस्थान में पिछले दिनों के सियासी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस अनुशासन समिति ने 2 मंत्री सहित 3 नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया था। यह नोटिस मंत्री शांति धारीवाल- महेश जोशी और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ को भेजा गया था। आलाकमान द्वारा भेजे गए नोटिस का जबाव 10 दिन के भीतर देना था। आज वो 10 दिनों की मियाद आज पूरी हो रही है।

अभी पढ़ें – Uttarakhand Avalanche: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने जारी की मरने वालों की सूची, जानें अभी कितने और लोग हैं लापता

विज्ञापन

बता दें कि, इस नोटिस का जवाब देने के लिए दिए गए 10 दिन की मियाद आज पूरी हो गई है। लेकिन कारण बताओ नोटिस के जवाब को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि महेश जोशी ने कहा था कि, उन्हें तो अब तक नोटिस ही नहीं मिला है और जब उन्हें नोटिस ही नहीं मिला है तो वह जवाब किसका दें। हालांकि, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का कहना है कि नोटिस का जवाब भेज दिया गया है।

वहीं इस मुद्दे पर अनुशासन समिति के सेक्रेटरी मेंबर तारिक अनवर ने कहा कि अभी तक किसी का भी जवाब नहीं मिला है। आगे उन्होंने कहा कि हो सकता है त्योहारी सीजन में पूजा पाठ होने की वजह से जवाब में देरी हो रही हो। मेरा मानना है कि तीनों के जवाब जल्दी आ जाएगे।

विज्ञापन

गौरतलब है कि, जयपुर में 25 सितंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन इससे पहले मंत्री शांति धारीवाल के निवास पर विधायकों की बैठक हुई थी। जिसके बाद विधायकों ने आलाकमान द्वारा बुलाई गई बैठक का बहिष्कार कर दिया। विधायकों द्वारा उठाए गए इस कदम को आलाकमान अनुशासनहीनता करार दिया और इसके लिए महेश जोशी, शांति धारीवाल और धर्मेंद्र राठौड़ को जिम्मेदार मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ