Rajasthan Political Crisis: प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच प्रताप सिंह खाचरियावास मुख्यमंत्री निवास पर सीएम गहलोत से मिलने पहुंचे हैं। सीएम से मिलने के बाद उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा ही कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।
बता दें कि प्रताप सिंह खाचरियावास सीएम गहलोत से मिलने के बाद मुख्यमंत्री निवास के बाहर मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि मुख्यमंत्री की दिल्ली की यात्रा पहले से तय है। वह आज दिल्ली जाएंगे। आगे उन्होंने कहा 5:30 बजे शाम को दिल्ली के लिए यहां से रवाना होंगे और 102 विधायकों की भावना संगठन नेतृत्व को बताएंगे, क्योंकि वह 102 विधायकों के वे अभिभावक है।
आगे उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में भरोसा करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल जी के नेतृत्व में लगातार जनता के लिए संघर्ष करेंगे। किसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत वे कांग्रेस विधायकों की भावना आलाकमान को बताएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के नामांकन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, ‘अशोक गहलोत नामांतरण पर्चा भरेंगे या नहीं, यह अशोक गहलोत और कांग्रेस नेतृत्व को ही पता है।’
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, शांति धारीवाल, गोविंद सिंह डोटासरा, महेश जोशी और मैं सभी सीएम से मिले यह कोई नई बात नहीं है कि हम लोग उनसे मिले हैं। आगे कहा कि हमारे तीन नेताओं को नोटिस मिले हैं। पार्टी नेतृत्व का संवैधानिक हक है, जवाब मांगा है ये कार्यकर्ता उसका जवाब देंगे।
बता दें कि सीएम अशोक कांग्रेस आलाकमान से क्लीन चिट मिलने के बाद सीएम अशोक गहलोत आज दोपहर बाद में दिल्ली जा रहे हैं। क्लीन चिट मिलने के बाद से ही उनके दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष की रेस शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
माना जा रहा है कि गहलोत दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। लेकिन अभी यह सस्पेंस भी है कि सीएम गहलोत दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन भरने जा रहे हैं या राजस्थान के घटनाक्रम पर आलाकमान को सफाई देने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
3 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
4 hrs ago'नेतृत्व के फैसले का सम्मान करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी', कोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान
5 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
6 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
6 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
6 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
6 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
7 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
7 hrs agoअदाणी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में शुरू किया ग्रीन एनर्जी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हर साल 10,000 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines