Rajasthan: पायलट को सीएम बनाने के सवाल पर गहलोत के मंत्री गुढ़ा बोले- आलाकमान के फैसले पर किंतु परंतु नहीं होगा

Rajendra Gudha

पायलट को सीएम बनाने पर मंत्री गुढ़ा बोले आलाकमान के फैसले के साथ

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान के संभावित नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही है अटकलों के बीच गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुडा ने कहा कि यदि कांग्रेस आलाकमान किसी को भी इस पद पर बैठाना चाहे तो समर्थन में बीएसपी से कांग्रेस में शामिल हुए पांच विधायकों के साथ वे सबसे आगे खड़े नज़र आएंगे।

सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर गुढ़ा ने कहा कि, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिसे भी मुख्यमंत्री बना दे, हम साथ खड़े होंगे। अगर भरोसी लाल जाटव को भी मुख्यमंत्री बना दे तो भी हम कांग्रेस आलाकमान के साथ ही रहेंगे।

गहलोत सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि कांग्रेस में जो भी फैसले होते हैं, आलाकमान की तरफ से होते हैं जो सभी को मान्य होते हैं। ऐसे में बीएसपी से कांग्रेस में शामिल हुए अपने सभी साथियों की वे गारंटी लेंगे कि आलाकमान के फैसले को माना जाएगा। गुढ़ा ने यह भी कह कर चौंकाया है कि अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे हैं, ऐसा जो देख रहे हैं, वही इस पर फैसला लेंगे, जिस पर कोई किंतु परंतु नहीं होगा ।

गौरतलब है कि राजेंद्र गुढ़ा अशोक गहलोत के कट्टर समर्थक माने जाते थे लेकिन आज उन्होंने नए मुख्यमंत्री के पद को लेकर अपने स्टैंड को बदल लिया है जो कि सभी को चौंका रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ