कौन हैं 'मेट्रो वुमन' Ashwini Bhide? जिन्हें बनाया गया महाराष्ट्र का नया प्रधान सचिव

Ashwini Bhide:अश्विनी भिडे 1995 बैच की IAS अधिकारी हैं, वे मूलरूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और उन्होंने इंग्लिश ऑनर्स में ग्रेजुएशन की है।

अश्विनी भिडे

अश्विनी भिडे

विज्ञापन

Ashwini Bhide: महाराष्ट्र में आईएएस अश्विनी भिडे को राज्य का नया प्रधान सचिव बनाया गया है। बता दें किसी भी राज्य के प्रधान सचिव के अधीन वहां के सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं और ये बेहद महत्वपूर्ण पद है। बता दें अभी तक भिड़े महाराष्ट्र में मेट्रो की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्हें मेट्रो में अपने अभूतपूर्व कामों के लिए ‘मेट्रो वुमन’ के नाम से भी जाना जाता है।

कौन हैं अश्विनी भिड़े?

अश्विनी भिडे 1995 बैच की IAS अधिकारी हैं, वे मूलरूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और उन्होंने इंग्लिश ऑनर्स में ग्रेजुएशन की है। वह फिलहाल महाराष्ट्र में मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थी। इससे पहले भी वह ग्रेटर मुंबई की अतरिक्त निगम आयुक्त समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।

Advertisment

अश्विनी भिडे अपने सख्त तेवर और अनुशासन के लिए जानी जाती हैं

Ashwini Bhide की गिनती महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की पसंदीदा अधिकारियों में होती है। अश्विनी भिडे अपने सख्त तेवर और अनुशासन के लिए जानी जाती हैं। शुक्रवार को सीएम ने उनकी नियुक्ति की है, वह ब्रजेश सिंह की जगह लेंगी। जारी आदेश में अश्विनी भिड़े को तुरंत प्रभाव से नए पदभार को संभालने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा अगले आदेश तक मेट्रो के काम की भी देखरेख देखने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ