---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Rajasthan: केदारनाथ में 36 घंटे से होटल में फंसे राजस्थान के सैकड़ों यात्री, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर से केदारनाथ की यात्रा पर गया 120 यात्रियों का जत्था भू-स्खलन की वजह से पिछले 36 घंटों से एक होटल के पास फंसा हुआ है। होटल में राशन की कमी के कारण न खाना नसीब हो रहा है और न पीने का पानी। दरअसल, गंगोत्री से केदारनाथ जाते समय पहाड़ भर-भराकर […]

---विज्ञापन---

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर से केदारनाथ की यात्रा पर गया 120 यात्रियों का जत्था भू-स्खलन की वजह से पिछले 36 घंटों से एक होटल के पास फंसा हुआ है। होटल में राशन की कमी के कारण न खाना नसीब हो रहा है और न पीने का पानी। दरअसल, गंगोत्री से केदारनाथ जाते समय पहाड़ भर-भराकर सड़क पर गिर गया। आवागमन बंद होने पर सभी यात्री बीच में ही फंस गए। उदयपुर के इस जत्थे में 120 यात्री हैं, जो परेशानियों से गुजर रहे हैं।

अभी पढ़ें – महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे गौतम अडाणी, 60 मिनट तक हुई बातचीत

---विज्ञापन---

प्राप्त जानकारी के मुताबिक फंसे यात्रियों में उदयपुर से करीब 120 लोग शामिल हैं तो वहीं, भीलवाड़ा, अजमेर समेत सूबे के अन्य जनपदों के सैकड़ों यात्री भी रास्ते में फंसे हुए हैं। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फंसे यात्रियों की मानें तो वो पिछले 36 घंटे से लगातार सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन फिलहाल तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली है।

जत्थे में शामिल उदयपुर के शंकरलाल चेचणी ने एक वीडियो जारी कर कहा, गुरुवार को यह जत्था गंगोत्री से केदारनाथ के लिए जा रहा था। शाम चार बजे बीच रास्ते में गंगनानी क्षेत्र में पहाड़ भर-भराकर सड़क मार्ग पर गिर गया। इससे मार्ग बाधित हो गया। तेज बारिश और पहाड़ों के बीच अचानक फंसने से यात्री घबरा गए। 120 यात्रियों में 60 पुरुष, 50 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं।

---विज्ञापन---

इन यात्रियों ने कि 36 घंटे हो गए खाना नहीं खाया है। आसपास के 5 किमी तक होटलों में कहीं पर भी भोजन की व्यवस्था नहीं है। राशन की कमी की वजह से होटल वाले उनके यहां ठहरे हुए यात्रियों को ही खाना खिला रहे हैं। रात के भोजन की व्यवस्था नहीं हो रही है। घरों से लाई गई खाने पीने की सामग्री भी खत्म हो गई है। कुछ बचाकर रखी है ताकि बच्चों को खिला सकें। अब भी अगर रास्ता नहीं खुला तो आगे परेशानी और बढ़ सकती है।

अभी पढ़ें – Gujarat riots: तीस्ता सीतलवाड़, संजीव भट्ट और श्रीकुमार के खिलाफ SIT ने दायर की चार्जशी

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाना है। भूस्खलन की जगह से फाटा हेलीपैड काफी दूरी पर है। अगर शुक्रवार को रास्ता खुल जाता है तो समय से वहां नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में टिकट भी रद्द हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन होटल के बाहर रुके हैं, वहां राशन नहीं है। होटल संचालक पहले बुकिंग वालों की ही व्यवस्था कर रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द इसका कुछ समाधान निकाले।

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 23, 2022 02:25 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola