---विज्ञापन---

प्रदेश

Rajasthan: 2023 में जोधपुर में होगा G20 समिट का आयोजन, राजस्थान में जुटेंगे दुनिया भर के डेलिगेट्स

जोधपुर: दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के प्रभावशाली समूह जी-20 डेलिगेट्स की बैठक 2023 में जोधपुर में होगी। यह पल राजस्थान के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। फरवरी महीने में जोधपुर में पहली बार G20 समूह के डेलिगेट्स का सम्मेलन होने जा रहा है। यह पहली बार है जब दुनिया भर के डेलिगेट्स की मेजबानी […]

जोधपुर: दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के प्रभावशाली समूह जी-20 डेलिगेट्स की बैठक 2023 में जोधपुर में होगी। यह पल राजस्थान के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। फरवरी महीने में जोधपुर में पहली बार G20 समूह के डेलिगेट्स का सम्मेलन होने जा रहा है। यह पहली बार है जब दुनिया भर के डेलिगेट्स की मेजबानी जोधपुर करने जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक जोधपुर में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ से डेलिगेट्स आएंगे।

---विज्ञापन---

बता दें कि कार्यक्रम के अलावा डेलिगेट्स जोधपुर में राजस्थानी कल्चर और हैरिटेज से रुबरु होंगे और जोधपुर की नई सड़क से घंटाघर तक का भ्रमण करेंगे। दरअसल 1 फरवरी की शाम डेलिगेट्स जोधपुर पहुंचेंगे जहां 2 फरवरी को वर्किग ग्रुप ऑन ऐंप्लायमेंट सेशन पर एक कांफ्रेंस रखी गई है।

विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत एक दिसंबर, 2022 से जी-20 की अध्यक्षता करेगा और 2023 में पहली बार जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा। वहीं 17वां G-20 राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन नवंबर 2022 में इंडोनेशिया में होगा और इसके बाद भारत दिसंबर 2022 से G-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा जिसका उद्घाटन उदयपुर में होगा। वहीं राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर के साथ जयपुर में भी कॉन्फ्रेंस रखी गई है।

---विज्ञापन---

मालूम हो कि जोधपुर राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर है और सूबे की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर जाना जाता है। जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को राजस्थान के कल्चर के साथ हैरिटेज लुक की फील करवाने के लिए जोधपुर का चयन किया गया है। थार के धोरों के साथ-साथ रजवाड़ी लाइफ स्टाइल को फील करने के लिए जोधपुर बेहतर शहर है।

First published on: Oct 30, 2022 01:01 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola