कोटा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां विगत 3 दिनों से हाड़ौती और चित्तौड़गढ़ के 4 दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह कल चित्तौड़गढ़ में और आज बूंदी ज़िले के गुडला गाँव के किसान भाइयों से मिलेl
गुडला गाँव के किसान भाइयों से मिलने के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, “भारी बारिश से यहाँ के किसान जानकीलाल अपनी धान की खेती नष्ट होने से व्यथित हैं और केवल यहीं नहीं वरन पूरे हाड़ौती संभाग सहित राज्य के अनेक हिस्सों में प्रदेश के किसानों को भारी नुक़सान हुआ है, अभी तक नुक़सान का आकलन करने और तत्पश्चात् मुआवज़ा की व्यवस्था करने कोई सरकारी नुमाइंदा नहीं पहुँचा है।”
आगे उन्होंने कहा कि, “बूंदी के ही किसान भौंरीलाल नायक को आँधी तूफ़ान के कारण क्षतिग्रस्त मकान की भरपाई भी अभी तक नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि आपदा प्रबंधन का सहयोग भी अभी तक नहीं मिला है। यहाँ का किसान प्राकृतिक आपदा की मार के साथ-साथ कांग्रेस सरकार की उपेक्षा और अनदेखी का दर्द भी झेल रहा है।”
बता दें कि प्रदेश में 1 साल के बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियां बीजेपी ने अभी से शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा नेता इन दिनों लगातार जिलों के दौरे करके मतदाताओं का मन टटोल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे कई जिलों के दौरे करने के बाद 9 और 10 अक्टूबर को बीकानेर और चूरू जिले के दौरे पर हैं, वहीं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया भी आधा दर्जन जिलों के दौरे पर हैं जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं और आम जन के साथ संवाद भी कर रहे हैं। दोनों प्रमुख नेताओं के अलग-अलग दौरे के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
2 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
4 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
6 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
6 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
6 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
9 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines