नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी में एक कैटरिंग कर्मचारी को कथित तौर पर एक प्लास्टिक ट्रे से पीट-पीटकर मार डाला गया। एक समारोह के दौरान डिनर प्लेट को लेकर डीजे टीम के साथ आए लोगों और उसके बीच झगड़ा हो गया। घटना राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी सेक्टर-12 इलाके में जापानी पार्क के पास गुरुवार तड़के हुई।
गुरुवार को 12.58 बजे प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन को रोहिणी के सेक्टर -12 में जापानी पार्क के पास सावरियां टेंट के पीछे लड़ाई की सूचना मिली, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई के हवाले से कहा।
शादी समारोह में हुआ झगड़ा
पीड़ित की पहचान किराड़ी के प्रेम नगर निवासी संदीप ठाकुर के रूप में हुई है, जो केटरिंग टीम का हिस्सा था। पुलिस के मुताबिक जापानी पार्क के पास एक शादी समारोह आयोजित किया गया था, जहां संदीप ठाकुर अपने खानपान के काम के लिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, एक समारोह के दौरान डीजे के साथ आए लोगों के लिए खाने की प्लेट नहीं लाने पर ठाकुर को दो लोगों ने पीटा था। उसके और दो अन्य लोगों के बीच झगड़ा हुआ और उसके सिर पर प्लास्टिक के टोकरे से वार किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रशांत विहार पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
32 mins agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 hr agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
1 hr agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
2 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
3 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
5 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
6 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
7 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
9 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines