दुबई से अमृतसर आ रही इंडिगो फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

IndiGo, Airbus A320 Family aircraft, Airline Company, DGCA, IndiGo’s largest order

Indigo Flight

विज्ञापन

Indigo Flight: दुबई से अमृतसर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर से छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी की पहचान राजिंदर सिंह के रूप में हुई है जो दुबई से अमृतसर के लिए फ्लाइट संख्या 6ई 1428 पर सवार था।उसे रविवार रात करीब 8 बजे अमृतसर हवाईअड्डे पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

अधिक मात्रा में शराब पीने का आरोप

पंजाब के जालंधर के कोटली गांव के रहने वाले गिरफ्तार यात्री ने फ्लाइट में कथित तौर पर अधिक मात्रा में शराब पी ली थी। नशे की हालत में उसने एक महिला क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी की।

उस वक्त फ्लाइट के स्टाफ ने स्थिति को संभाला। सुरक्षा प्रबंधक ने लैंडिंग के बाद मामले को पुलिस के समक्ष उठाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच कर रही है। बता दें किपिछले कुछ महीनों में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार की घटनाएं आम हो गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ