राजेश गौतम, लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में तैनात एक 40 वर्षीय ASI सुखविंदर सिंह पर एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाए हैं कि ASI ने उसका गर्भपात करवाया जब वह 6 महीने की गर्भवती थीं। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है, जिसे वह वायरल करने की धमकियां देता है।
वीडियो वायरल करने की दी धमकी
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपने एक दोस्त पुलिसकर्मी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने इनकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि वह उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें वायरल कर देगा।
जबरन गर्भपात भी कराया
पीड़िता ने बताया कि उसका पति लंबी बीमारी से पीड़ित है। उसे आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है। लुधियाना बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात ASI सुखविंदर सिंह से हुई थी। वह किसी काम से लुधियाना आया था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले उससे दोस्ती की और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने बताया कि वर्ष 2020 में वह छह महीने की गर्भवती हो गई थी। जब उसने ASI से इस बारे में बात की तो उसने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।
जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी
महिला ने 22 सितंबर 2022 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उधर, पुलिस का कहना है कि उच्च अधिकारियों की जांच के बाद आरोपी पर बलात्कार व आपराधिक धमकी की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द उसे काबू करने के लिए टीम भेजी जाएगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
8 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
16 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines