Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पंजाब

मोगा में सरपंच की दिनदहाड़े हत्या, जिम के बाहर 15 राउंड फायरिंग

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना में पत्तो हीरा सिंह गांव के सरपंच हरजिंदर सिंह हैप्पी की जिम के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. फॉर्च्यूनर में आए हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायर किए. पुलिस ने दो आरोपियों को ट्रेस करने का दावा किया है. पढ़िए मोगा से दीपक सिंगला की रिपोर्ट.

Author
Edited By : Bhawna Dubey Updated: Mar 6, 2026 20:11

मोगा के बाघापुराना में पत्तो हीरा सिंह के मौजूदा सरपंच हरजिंदर सिंह हैप्पी की फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाकर हत्या कर दी. सरपंच को 7 से 8 राउंड गोलियां लगी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करवाई शुरू की. जानकारी के अनुसार सरपंच को पहले भी धमकियां मिल चुकी है. जानकारी के मुताबिक उसके पास बुलेटप्रूफ गाड़ी भी थी. वहीं आज सरपंच जिम में अपनी थार गाड़ी में आया था.

यह भी पढ़ें;तिहाड़ जेल में बंद आरोपी अनमोल को पंजाब लाने की मांग, अर्जी दायर

---विज्ञापन---

इस मामले में एस. एच. ओ जतिंदर ने बताया कि हरजिंदर सिंह हैप्पी मौजूदा सरपंच है जब जिम आ रहा थे तभी वहां फॉर्च्यूनर पर स्वार हमलावरों ने 15 के करीब गोलियां चलाई. उनमें से 7 से 8 गोलियां सरपंच को लगी है. उन्होंने बताया कि इनकी आपसी रंजिश के कारण ये हमला हुआ था. उन्होंने 2 आरोपियों को ट्रेस कर लिया जल्द ही वो गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें;पंजाब में दो पुलिसवालों की हत्या और एनकाउंटर के मामले में केंद्रीय एजेंसियों की एंट्री? गरमाई

---विज्ञापन---
First published on: Mar 06, 2026 08:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.