Punjab Cabinet Minister Aman Arora: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार प्रदेश को हर सेक्टर में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कोशिशे कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान का मानना है कि प्रदेश का विकास युवाओं के सहयोग के बिना नहीं हो सकता है। इसलिए मान सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने जा रहा है। दरअसल, पंजाब सरकार ने पंजाब कौशल विकास मिशन (PSDM) के साथ ब्यूटी और फिटनेस सेक्टर में एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने दी है।
साइन हुआ MoU
इस एक्सीलेंस सेंटर को खोलने के लिए PSDM ने हेयर रेजरज (ट्रेस लाउंज) के साथ एक MoU साइन किया है। इस MoU के तहत हेयर रेजरज की तरफ से एक साल में 300 उम्मीदवारों को ट्रेनिंग और रोजगार दिया जाएगा। इस समझौते पर PSDM की मिशन डायरेक्टर अमृत सिंह और हेयर रेजरज के मैनेजिंग डायरेक्टर मुनीश बजाज ने पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा की मौजूदगी में साइन किया।
यह भी पढ़ें: कपास की फसलों की निगरानी के लिए टीमों का गठन, पंजाब कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
युवाओं को मिलेगी इन सब की ट्रेनिंग
पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि हेयर रेजरज पंजाब के युवा केंडिडेट को फ्री में ट्रेनिंग देंगे। PSDM की संकल्प योजना के तहत हेयर रेजरज युवाओं को हेयर ड्रेसिंग- स्टाइलिस्ट, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट, असिस्टेंट नेल टेक्नीशियन और नेल टेक्नीशियन समेत कई अलग-अलग स्किल डेवलप करने की क्लासस और ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान PSDM भी काम को बेहतर ढंग से करने के लिए कंपनी का मार्गदर्शन करेगा। इसके साथ ही PSDM वित्त पोषण और सहायता प्रदान करेगा। इस MoU में बताया गया है, पंजाब के युवाओं को कौशल प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी और वो राज्य के आर्थिक विकास में योगदान दे सकेंगे।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
14 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines