Punjab Panchayat Election: पंजाब में पंचायत चुनाव शुरू होने के बाद से राज्य के गांवों में चुनाव की लहर दिखाई दे रही है। इस बीच विधानसभा क्षेत्र भुलत्थ के गांव बरियार में लोगों ने वोटिंग से 20 दिन पहले ही सर्वसम्मति से पंचायत का चुनाव कर लिया है। इस तरह से पंजाब की NRI बेल्ट के लिए फेमस भुलत्थ क्षेत्र के बरियार गांव सर्वसम्मति से पंचायत बनाने वाला पहला गांव बन गया है। यहां गांव की 3 महिलाओं और 4 पुरुषों को गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से पंच चुनकर ग्राम पंचायत का गठन किया है।
नए सरपंच नंबरदार सतपाल सिंह
गांव वासियों द्वारा चुने गए पंचायत के नए सरपंच नंबरदार सतपाल सिंह ने कहा कि वह बरियार गांव में सुधार के लिए यहां लोगों के बीच एकता बहुत जरूरी है। नवगठित पंचायत की तरफ से गांव के विकास कार्यों में किसी भी तरह कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। वहीं गांव में विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत एक-दूसरे की सलाह और गांव के लोगों से राय-मशवरा जरूर करेगी। सरपंच सतपाल सिंह ने आगे कहा कि गांव के NRI युवाओं ने हमेशा इस धरती के विकास और कल्याण के काम योगदान दिया है। गांव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हालांकि कपूरथला के डीसी अमित कुमार पांचाल ने बताया कि उन्हें अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: पंजाब की मान सरकार ने Students के लिए उठाया बड़ा कदम, अब नहीं होगा कोई छात्र Drop Out
नामांकन की प्रक्रिया
बता दें कि पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए 27 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया 4 अक्टूबर तक चलेगी। जानकारी के अनुसार सुबह 11 से लेकर दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएगे। 5 अक्टूबर को सभी नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 7 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं 15 अक्टूबर को सुबह 8 से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
संबंधित खबरें
सचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
11 hrs agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
1 day agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
3 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
3 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days ago2000 स्टूडेंट्स, तोड़फोड़, आगजनी, हाईवे जाम... पंजाब के जालंधर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी में क्यों मचा है बवाल?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines