पंजाब के युवाओं को देंगे CM Bhagwant Mann सौगात, दिए जाएंगे 586 नियुक्ति पत्र

CM Bhagwant Maan: पंजाब सरकार राज्य के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मिशन चला रही है। इसी के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

cm mann news

cm mann news

विज्ञापन

CM Bhagwant Maan: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ‘मिशन रोजगार’ के तहत युवाओं को 586 नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस मिशन के तहत सीएम मान अब तक कुल 45708 सरकारी नौकरियां युवाओं को दे चुके हैं। सीएम मान का ये कार्यक्रम चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में रखा गया है। उनके द्वारा चुने 586 युवाओं को स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि यह उनके लिए बेहद गर्व और संतुष्टि की बात है कि सभी युवाओं का चयन उनकी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर इन पदों के लिए किया गया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे हैं, इससे पहले भी ऐसे कई समारोह हो चुके हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को इस नेक काम में भागीदार बनाकर पंजाब के प्राचीन गौरव को बहाल करने के लिए कड़े प्रयास कर रही है। आपको बता दें, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ये नौकरियां पूरी तरह से योग्यता के आधार पर दी गई हैं, जिससे कई परिवारों का भविष्य संवर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ