पंजाब सरकार ने फरीदकोट के डीएसपी राजनपाल को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत वापस लेने के लिए एसएसपी कार्यालय को 1 लाख की रिश्वत देने का प्रयास किया। भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया गया है। इसके तहत डीएसपी फरीदकोट राजनपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी ऑर्डर दिए गए हैं।
किस मामले में हुई गिरफ्तारी?
फरीदकोट में तैनात डीएसपी राजन पाल को सीनियर अधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक शादीशुदा महिला की शिकायत की जांच के मामले में परिवार से रिश्वत मांगी थी। दरअसल, पक्का गांव की रहने वाली किरणजीत कौर ने शुरू में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके भाई कर्मतेज सिंह ने आरोप लगाया था कि डीएसपी ने उनके मामले में कार्रवाई करने के लिए 1 लाख रुपये की मांग की।
पीड़ित ने पैसे भी दिए, लेकिन पैसे देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिर ये मामला एसएसपी (Senior Superintendent of Police) डॉ. प्रज्ञा जैन के सामने चला गया। इसके बाद डीएसपी राजन पाल ने अपने खिलाफ दर्ज शिकायत को दबाने के लिए एसएसपी के रीडर एएसआई जसविंदर सिंह को 1 लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की। जिस कारण उन पर कार्रवाई कर गिरफ्तारी की गई। फिलहाल, पुलिस इस मामले मे जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने दिया इस्तीफा, संजीव अरोड़ा को मिली मंत्रिमंडल में जगह
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
12 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
1 day agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
4 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines