Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पंजाब

‘भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार’ कार्यक्रम में पंजाब की जनता से रूबरू हुए CM, मौके पर हल की परेशानियां

Punjab CM Bhagwant Mann Met People in Program: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश की जनता की परेशानियों को करीब से जानने के लिए ‘भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Jul 26, 2024 15:08
Punjab CM Bhagwant Mann Met People in Program

Punjab CM Bhagwant Mann Met People in Program: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के लोगों को सरकारी खर्चे पर सारी सुविधाएं देने चाहते हैं, ताकि पंजाब की जनता को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके सीएम मान की सरकार ने कई योजनाएं भी बनाई हैं, जिसका सीधा फायदा लोगों को भी रहा है। इसके बाद भी सीएम मान ने खुद जनता से मिलकर उनकी परेशानी सुनने और उसका समाधान निकलाने का फैसला किया। इसके लिए सीएम मान ने ‘भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की है।

‘भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार’

सीएम मान ने इस कार्यक्रम की शुरुआत जालंधर से की है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम दूसरे दिन सीएम मान के ‘भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार’ कैंप जालंधर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उनकी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस कार्यक्रम में दूर-दूर से लोग आए और सीएम मान को अपनी परेशान बताई। वहीं सीएम मान ने किसी व्यक्ति को निराश नहीं किया और उनकी सभी समस्यों का समाधन करते हुए अधिकारियों को उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: केरल का NORKA मॉडल अपनाएगा पंजाब, कैबिनेट मंत्री ने बताई खासियत

लोगों की शिकायतें

इस कार्यक्रम में न केवल जालंधर जिले से बल्कि तरनतारन, अमृतसर और होशियारपुर सहित कई जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग आए थे। इनमें से कई लोग तो सिर्फ मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने के लिए आए थे। ज्यादातर लोगों की शिकायत बिजली विभाग, सिंचाई, शिक्षा जैसे मुद्दो से जुड़ी हुई थी। जिनका सीएम मान ने मौके पर ही समाधान कर दिया। वही कुछ मामलों पर निराकरण का आश्वासन दिया है। इस अभिनव कार्यक्रम के लिए लोगों ने सीएम मान का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

First published on: Jul 26, 2024 03:08 PM

संबंधित खबरें