Punjab Women Special Mega Placement Camp: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी लगाता काम कर रही है। इसके लिए मान सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है, साथ ही कई बड़े प्राइवेट संस्थान के साथ मिलकर युवाओं को आज के समय के अनुसार जॉब के लिए ट्रेनिंग दे रही है। इसी तहत महिलाओं के लिए एक स्पेशल मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाने वाला है। इस बात की जानकारी प्रदेश की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी है।
स्पेशल मेगा प्लेसमेंट कैंप
मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि जिला श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में 10 सितंबर को एक स्पेशल मेगा प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा, जो महिलाओं के लिए होगा। उन्होंने बताया कि इस कैंप में कई नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। कैंप की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि इस कैंप में 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुकी महिलाओं को कंपनियों द्वारा जॉब के ऑफर दिए जाएंगे। इस कैंप का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से पंजाब रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के बॉर्डर एरिया का दौरा करेंगे राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, स्थानीय लोगों से करेंगे बातचीत
कैबिनेट मंत्री का अधिकारियों को निर्देश
इसी तरह के रोजगार कैंप राज्य के सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि स्वरोजगार के इच्छुक उम्मीदवारों को इस कैंप में लोन भी उपलब्ध करावाया जाएगा। मंत्री ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए गांवों तक इस कैंप के बारे में लोगों को बताने के लिए कहा है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार अलग-अलग सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, उन्हें सशक्त बनाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
19 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
1 day agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
3 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
4 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
4 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines