Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ से संबंधित प्रस्तावित विधेयक को फिलहाल संसद में पेश न करने के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब से जुड़े किसी भी मुद्दे में राज्य की जनता और सरकार की राय लेना बेहद जरूरी है. आपको बता दें कि सीएम मान का यह बयान उस समय आया जब गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि शीतकालीन सत्र में चंडीगढ़ के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव को लेकर कोई विधेयक नहीं लाया जाएगा.
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब राज्यों को सम्मान के साथ निर्णय प्रक्रिया में शामिल किया जाता है. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि पंजाब के हितों और भावनाओं को अनदेखा कर किसी भी केंद्रीय निर्णय को स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पंजाब से संबंधित हर बड़े फैसले से पहले राज्य से विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि किसी तरह की गलतफहमी या विवाद न हो.
गृह मंत्रालय के स्पष्टीकरण के बाद पंजाब की राजनीतिक हलचल में हल्का बदलाव देखा गया. जिसके चलते मंत्रालय ने कहा कि चंडीगढ़ से जुड़े बदलावों पर आधारित कोई विधेयक शीतकालीन सत्र में पेश नहीं होगा. यह बयान पंजाब में उठे राजनीतिक सवालों और जनता की चिंता को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री मान ने दोहराया कि चंडीगढ़ का मुद्दा केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि पंजाब की पहचान, अधिकार और सम्मान से जुड़ा है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को खुशी से कहा कि केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ विधेयक को वापस लेने और इसे संसद में न लाने का फैसला किया है.
आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग और पार्टी के अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के रुख की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब के अधिकारों के मुद्दे पर मान सरकार ने स्पष्ट, मजबूत और दृढ़ स्थिति अपनाई है. नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री मान ने इस विषय पर पंजाब की आवाज को प्रभावी रूप से केंद्र तक पहुंचाया है, जिससे राज्य की चिंताओं को राष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से सुना गया.
पंजाब में जारी राजनीतिक बयानबाजी और कई दलों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शांत, संतुलित और जिम्मेदार रुख अपनाते हुए चंडीगढ़ मुद्दे को सही दिशा में आगे बढ़ाया. उनके इस व्यवहार को राज्यहित में एक परिपक्व और सूझबूझ भरा कदम माना जा रहा है. समग्र रूप से, चंडीगढ़ विवाद के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न केवल नेतृत्वकारी भूमिका निभाई, बल्कि राज्य के हितों और अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोबारा स्पष्ट किया. उनकी इस भूमिका को पंजाब के राजनीतिक और सामाजिक वर्गों द्वारा सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है.
संबंधित खबरें
सचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
9 hrs agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
21 hrs agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
1 day agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
3 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
3 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days ago2000 स्टूडेंट्स, तोड़फोड़, आगजनी, हाईवे जाम... पंजाब के जालंधर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी में क्यों मचा है बवाल?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines