Punjab CM Bhagwant Mann: केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। जब से इस विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिली है। तब से ही इसको लेकर देश भर में खलबली मच हुई है। इस फैसले पर देश भर के नेताओं की प्रतिक्रियां सामने आ रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते इसे एक मनमाना कदम बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से पहले एक राष्ट्र, एक शिक्षा और एक हेल्थ केयर पर काम करना चाहिए।
‘ये एक मनमाना कदम है’
सीएम मान ने संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह अजीब बात है कि मोदी सरकार को देश में एक राष्ट्र, एक शिक्षा और एक इलाज लागू करने की बजाय ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ लागू करने पर तुली हुई है। यह एक मनमाना कदम है क्योंकि इससे पूरे देश के लोगों को लाभ होगा, जबकि दूसरे कदम से भगवा पार्टी के राजनीतिक मकसद पूरे होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोदी सरकार जन कल्याण की बजाय सिर्फ अपने लोगों की भलाई सुनिश्चित करने पर तुली हुई है। यह तानाशाही रवैया है जो क्षेत्रीय पार्टियों और राज्यों के हित में नहीं है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के इस अस्पताल में मिलेगी मरीजों को खास सुविधा, बाहरी राज्यों को भी मिलेगा लाभ
देश की सबसे अच्छी कानून व्यवस्था
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार के अथक प्रयासों के कारण अब पंजाब में देश की सबसे अच्छी कानून व्यवस्था है। पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता राज्यवासियों की सुरक्षा है। सीएम मान ने कहा कि राज्य में सामाजिक बंधन इतना मजबूत है कि पंजाब की उपजाऊ धरती पर कोई भी बीज उग सकता है, लेकिन किसी भी कीमत पर यहां नफरत का बीज नहीं उगने दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
सचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
11 hrs agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
1 day agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
3 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
3 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days ago2000 स्टूडेंट्स, तोड़फोड़, आगजनी, हाईवे जाम... पंजाब के जालंधर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी में क्यों मचा है बवाल?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines