हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब CM मान का युवाओं को खास तोहफा, जल्द ही इस विभाग में होंगी 10000 भर्तियां

CM Bhagwant Mann Big Announcment For Youth on Independence Day: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही नई स्कीमों की शुरुआत होगी।

विज्ञापन

CM Bhagwant Mann Big Announcment For Youth on Independence Day: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के बाद पंजाब के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल, सीएम भगवंत मान ने 10 हजार नई पुलिस में भर्तियां निकालने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही नई स्कीमों की शुरुआत होगी।

पंजाब पुलिस की संख्या में वृद्धि

सीएम मान ने कहा कि साल 2001 में पंजाब पुलिस फॉर्स में कर्मचारियों की संख्या 80,000 थी और 2024 में भी यह संख्या 80,000 ही है। उन्होंने कहा कि उनके सरकार की कोशिश रहेगी कि पंजाब पुलिस विभाग में मुलाजिमों की संख्या कम से कम 1.25 लाख तक की की जाए। सीएम मान ने कहा कि इन भर्तियों के साथ सरकार पंजाब पुलिस की संख्या को 90,000 तक लेकर आई है। जल्द ही इस संख्या को लाख तक लेकर जाया जाएंगा। सीएम मान ने कहा कि 2001 से लेकर 2024 तक जनसंख्या कितनी बढ़ी, हिंसा कितनी बढ़ी लेकिन पुलिस नौकरियां नहीं बढ़ी, उनकी संख्या उतनी की उतनी ही रही। अब आज की पंजाब सरकार इस संख्या को बढ़ाएंगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पंजाब के आबकारी विभाग में 15 लोगों की भर्ती, वित्त मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मानसून सत्र में पेश होगा प्रस्ताव

सीएम मान ने बताया कि विधानसभा के मानसून सत्र में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। इससे पंजाब में युवाओं को रोजगार मिलेगा। पुलिस फॉर्स में नई भर्तियां भी बढ़ेंगी। इससे राज्य में अपराध भी कम होंगे। इन नौकरियों के लिए युवाओं सिर्फ बस मेहनत करनी और टेस्ट पास करना है, जिसके बाद पंजाब सरकार तुम्हें यह नौकरी देगी। इसके लिए न तो किसी सिफारिश की जरूरत है और न ही रिश्वत की, बस आप सिर्फ मेहनत करो और आगे आओ।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola