Punjab Minister Baljit Kaur and Anganwadi Unions: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (CITU) और सर्व आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन पंजाब की एक बैठक बुलाई। इस बैठक में मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ कई अहम मुद्दों पर बात की। साथ ही जायज मांगों को पूरा करने और पारेशानियों के समाधान का आश्वासन दिया है।
आंगनवाड़ी की यूनियन की मांग
इस बैठक में आंगनवाड़ी की यूनियनों ने मंत्री डॉ. बलजीत कौर के सामने कई प्रमुख मांगें रखीं है। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रेड 3 और सहायिकाओं को ग्रेड 4 का दर्जा देना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री-नर्सरी शिक्षक का दर्जा देना, चिकित्सा अवकाश का प्रावधान, अतिरिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को विच्छेद और ग्रेच्युटी लाभ, आंगनवाड़ी केंद्रों में 0 से 6 साल के बच्चों को शामिल करना, आयुष्मान बीमा योजना के तहत मुफ्त इलाज के लिए स्वास्थ्य कार्ड बनाना, मानदेय को दोगुना करने जैसी मांगे शामिल है।
यह भी पढ़ें: Punjab: जमीन घोटाले के बाद सुरिंदर कौर पर AAP का एक और बड़ा आरोप, जानें क्या माजरा?
जायज मांगों पर तुरंत होगा विचार
मंत्री ने यूनियन प्रतिनिधियों की बात को ध्यान से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों पर तुरंत विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों को हल करने के लिए 5 अगस्त, 2024 को अलग-अलग विभागों के साथ एक अनुवर्ती बैठक निर्धारित की गई है। इस बैठक में पंजाब के आंगनवाड़ियों को और बेहतर बनाने के काम पर चर्चा की जाएगी।
संबंधित खबरें
सचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
10 hrs agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
23 hrs agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
1 day agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
3 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
3 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days ago2000 स्टूडेंट्स, तोड़फोड़, आगजनी, हाईवे जाम... पंजाब के जालंधर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी में क्यों मचा है बवाल?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines