Punjab Bhagwant Mann Govt Big Decision: पंजाब में भगवंत मान सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल, पंजाब सरकार की तरफ से विधानसभा के स्पेशल सेशन में बेअदबी के खिलाफ एक कानून को पेश किया जाएगा। इस कानून को 10 और 11 जुलाई को होने वाले विधानसभा के स्पेशल सेशन में पारित किया जाएगा। इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से यह घोषणा की गई है। जिसमें बताया गया कि आगामी विधानसभा सत्र में पंजाब के लोगों की मांग पर बेअदबी के खिलाफ एक कानून को पेश किया जाएगा।
दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
मालूम हो कि राज्य में काफी लंबे समय से बेअदबी के मामलों को सुलझाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की जा रही है। अब इसको लेकर राज्य सरकार की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है। इसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार बेअदबी की घटनाओं पर रोक लगाने और ऐसा करने वाले दोषियों को सख्त सजा देने के लिए एक नया कानून इस बार विधानसभा सत्र में पेश करेगी। मान सरकार इस कानून के साथ पंजाब के लोगों की मांग को पूरा करेगी।
यह भी पढ़ें: सुखबीर बादल फिर तनखैया घोषित, श्री अकाल तख्त पटना साहिब की कार्रवाई
जल्द शुरू होगा ‘फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल’
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सीएम भगवंत मान ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर पंजाब के लोगों के लिए ‘फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल’ शुरू करने का ऐलान किया था। पोर्टल का उद्देश्य राज्य में नए व्यवसाय शुरू करने, नए प्रोजेक्ट लगाने और उद्योगों का विस्तार करना है। इस पोर्टल के जरिए इन सभी कामों को शुरू करने का पूरा प्रोसेस आसान हो जाएगा। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की मान सरकार चाहती है कि पंजाब छोड़कर गए व्यापारी वापस आएं और यहां काम करें। इससे राज्य का विकास होगा।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
1 day agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 day ago'जीत ही गए चन्नी साहब', पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद राजा वड़िंग ने बयां किया दर्द
2 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
2 days agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
2 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
3 days agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
4 days agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
4 days agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
5 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines