AAP MP Malvinder Singh Kang Attacks on Sunil Jakhar: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। कुछ दिनों पहले पंजाब के भाजपा सुनील जाखड़ ने प्रदेश सरकार पर ड्रग्स के मामले को लेकर एक तंजभरा पोस्ट किया था। इसके बाद अब आम आदमी पार्टी की तरफ से सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला गया है। आनंदपुर साहिब से AAP के नवनिर्वाचित सांसद मलविंदर सिंह कंग ने सुनील जाखड़ पर वार करते हुए कहा कि वह पंजाब को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
सुनील जाखड़ के पोस्ट पर पलटवार
सुनील जाखड़ के ट्विट का जवाब देते हुए सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा पंजाब अध्यक्ष को याद दिलाते हुए कहा कि अवैध ड्रग्स महाराष्ट्र और गुजरात से पंजाब पहुंचता है। इन दोनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। सांसद कंग ने यह भी कहा कि यह भाजपा की सरकार की विफलता है, जो इतनी बड़ी मात्रा में अवैध नशिले पदार्थ भारत में पहुंच रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा हमेशा पंजाब को बदनाम करने की कोशिश करती रहती है।
यह भी पढ़ें: CM भगवंत मान ने बुलाई सभी जिला डिप्टी कमिश्नरों की बैठक, इन कामों को लेकर दिए सख्त निर्देश
सुनील जाखड़ पर AAP सांसद का वार
AAP सांसद मलविंदर सिंह कंग ने सुनील जाखड़ पर वार करते हुए कहा कि उन्हें बहुत दुख होता है कि खुद को पंजाब का बेटा कहने वाले सुनील जाखड़ हमेशा पंजाब के खिलाफ बयान देते हैं और कभी पंजाब, उसके लोगों और किसानों के लिए आवाज नहीं उठाते हैं। इसके साथ ही AAP सांसद ने सुनील जाखड़ सवाल पूछते हुए कहा कि जाखड़ जी आप अपनी केंद्र, महाराष्ट्र और गुजरात की सरकारों से नशे के बढ़ते मामलों पर सवाल क्यों नहीं पूछते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में ड्रग्स माफिया की जड़ें जमाने का काम भाजपा-अकाली दल की सरकार ने ही किया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
7 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
15 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines