हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पंजाब में AAP नेता अनोख मित्तल पर हथियारबंद लोगों ने किया हमला, पत्नी की मौत

AAP leader Anokh Mittal Attacked : पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता अनोख मित्तल पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में अनोख मित्तल की मौत हो गई है।

विज्ञापन

AAP leader Anokh Mittal Attacked : पंजाब में शनिवार देर रात आप नेता और कारोबारी अनोख मित्तल व उनकी पत्नी मानवी मित्तल पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में मानवी मित्तल की मौत हो गई है जबकि अनोख मित्तल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सिधवान नहर पुल के पास रुरका गांव के नजदीक करीब पांच हथियारबंद लुटेरों ने मित्तल परिवार की गाड़ी को रोक ली।

धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने आप नेता की गाड़ी पर जानलेवा हमला किया। जब अनोख मित्तल ने विरोध करने की कोशिश की तो वह हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल डीएमसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मानवी मित्तल पर इस क्रूरता से हमला किया गया था कि उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। लुटेरे कार और अन्य सामान लेकर भाग गए।

इस घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। इसमें शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : New Delhi Railway Station पर क्यों हुई भगदड़? कुली ने बताई असली वजह

बता दें कि अनोख मित्तल जाने-माने व्यवसायी हैं और करीब चार महीने पहले ही विधायक अशोक पाराशर पप्पी द्वारा आम आदमी पार्टी में शामिल कराए गए थे। आप में शामिल होने के बाद मित्तल परिवार की ओर व्यापारिक और राजनीतिक दोनों ही नजरिए से इसकी चर्चा हुई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : New Delhi Railway Station पर मची भगदड़ के डरावने वीडियो, बिखरे दिखे जूते-चप्पल

पंजाब से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दरअसल अमेरिका अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस देश में भेज रहा है। अमेरिका से प्रत्यर्पित किए गए दो लोगों को पंजाब पुलिस ने अमृतसर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया। दरअसल दोनों भाई अमेरिका भाग गए थे, दोनों ही एक हत्या के मामले में वांछित थे।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola