पंजाब: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे पर एक छात्र से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले की जानकारी मिलते ही अकाली दल ने कांग्रेस नेता के बेटे को गिरफ्तार करने की मांग शुरू कर दी। जबकि कांग्रेस नेता का कहना है कि इस विवाद को आपसी बातचीत से सुलझा लेना चाहिए। बता दें, पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधवा के बेटे पर अपने सुरक्षाकर्मियों द्वारा एक छात्र को पिटवाने का आरोप लगा है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक छात्र अपने सिर को नीचे किए हुए है और आरोपी के सुरक्षाकर्मियों ने उसको नीचे दबा रखा है। वीडियो में दिख रहे लोग पंजाब के पूर्व डिप्टी सुखजिंदर सिंह रंधावा के सुरक्षाकर्मी बताए जा रहे है। वीडियो में दिख रहे पीड़ित कि पहचान पंजाब विश्विघालय के छात्र नरवीर सिंह गिल के तौर पर हुई है, नरवीर ने दावा किया है कि मेरे सिर पर हमला किया गया है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने क्रॉस कार्रवाई में बताया की ये पूरी घटना 23 अगस्त की रात हुई है। ऐसा बताया गया कि छात्र नरवीर सिंह गिल और आरोपी उदयवीर सिंह रंधावा दोनों उस दौरान एक ही रेस्तरा में मौजूद थे।
पीड़ित छात्र ने कहा- सिर पर किए गए वार
पीड़ित छात्र नरवीर सिंह ने बयान में बताया गया कि मुझे जमीन पर पटक कर मारा गया मेरे सिर पर भी वार किए गए साथ ही, इस घटना का वीडियो भी बनाया गया। जबकि वीडियो में भी देखा जा सकता है आरोपी छात्र को पीटते दौरान ये कहते नजर आ रहे कि तूने मुझे तीन साल से परेशान कर रखा है। आरोपी ने यह बात कहते हुए पीटना जारी रखा। आरोपी ने बयान में ये भी बताया कि आरोपी मुझसे मारपीट करने के दौरान नशे में था। लेकिन एफआईआर में इस बात का जिक्र भी नहीं किया गया। जबकि पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आरोपी की पीठ को थपथपाते हुए कहा की तुम फिक्र मत करो।
यह भी पढ़ें-रक्षाबंधन के अगले दिन 4 बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़, कनाडा से आई ये मनहूस खबर
अकाली दल ने पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग उठाई
छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आते ही, अकाली दल ने बवाल मचा दिया। दरअसल, अकाली दल ने आरोपी उदयवीर सिंह रंधावा पर तुरंत गिरफ़्तारी की मांग की। उनका कहना है कि इस तरह से पंजाब में छात्र से मारपीट कर पंजाब का नाम खराब करने की कोशिश की है इसके अलावा अकाली दल ने पुलिस पर भी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। क्योंकि इस मामले में दोनों ही पक्षों ने अलग-अलग शिकायतें दर्ज करवाई थी जबकि नरवीर सिंह गिल ने दावा किया है की उदयवीर सिंग रंधवा की उनसे पुरानी दुश्मनी है।
मामले को लेकर कांग्रेस ने क्या कहा ?
इस मामले में कांग्रेस नेता गुरकीरत कोटली ने कहा कि इसे आपसी बातचीत करके भी सुलझाया जा सकता है। दो युवकों की लड़ाई को बढ़ा-चढ़ाकर ना ही दिखाया जाए तो बेहतर रहेगा। मेहरबानी करके इस मामले को कांग्रेस सरकार से नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि ये दो लड़कों की लड़ाई है जो कि सामान्य बात है।
मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं
नरवीर सिंह गिल की मांग है कि उदयवीर सिंह पर अगवा करवाने की भी धारा जोड़ी जानी चाहिए। लेकिन अब तक 341 और 323 के तहत मामले दर्ज हुए हैं, वहीं उदयवीर सिंह और नरवीर सिंह पर भी 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं की गई है। इसी के साथ पीड़ित छात्र नरवीर सिंह का यह भी दावा है कि उस पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
42 mins agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
10 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines