हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आर्मी जवान और बेटे के साथ अभद्रता करना पड़ा भारी, 12 पुलिस वालों की मिली ये सजा

पंजाब के पटियाला में आर्मी जवान और उसके बेटे के साथ अभद्रता के मामले में 12 पुलिसकर्मी निलंबित किया गया है। एसएसपी बोले- सेना का सम्मान हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन

Patiala Police and Army officer : पंजाब में एक आर्मी जवान और उसके बेटे के साथ अभद्रता करने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। मामले को लेकर पटियाला एसएसपी नानक सिंह ने कहा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसमें एक सैन्य अधिकारी और पुलिस के बीच झड़प हुई। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। सेना का सम्मान हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस और स्थानीय सैन्य इकाई के बीच हमेशा से सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं, और हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। विभागीय जांच के लिए 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह जांच समयबद्ध होगी और 45 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी। दोनों पक्षों ने अपने बयान दर्ज करवाए हैं, और हम तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ सभी ऑन-रिकॉर्ड साक्ष्य भी लेंगे तथा जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाएंगे। निलंबित पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं।

क्यों हुआ था विवाद?

पटियाला में पार्किंग विवाद को लेकर पुलिस ने एक आर्मी अफसर और उसके बेटे की पिटाई कर दी। घटना 13 मार्च को सड़क किनारे एक ढाबे के बाहर हुई। मारपीट की घटना कैमरे में कैद हो गई थी। बताया जाता है कि यह बहस तब शुरू हुई जब सिविल वर्दी में पुलिसकर्मियों ने दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में तैनात कर्नल पुष्पिंदर बाठ से गाड़ी हटाने के लिए कहा। इस पर सेना के अधिकारी बात करने के तरीके पर आपत्ति जताई और फिर विवाद बढ़ गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने कर्नल की पिटाई की और फिर बीचबचाव करने पहुंचे बेटे को भी नहीं छोड़ा।

विज्ञापन

मारपीट का सीसीटीवी वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola