पंजाब के पटियाला में पुलिस और सेना के कर्नल के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस दौरान पंजाब पुलिस के जवानों ने आर्मी के कर्नल और उसके बेटे के साथ कथित तौर पर मारपीट की, जिसमें कर्नल और उसके बेटे को गंभीर चोटें आईं। मामले को लेकर पंजाब पुलिस जांच कर रही है।
कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ पर कथित रूप से हमला किए जाने के मामले में पंजाब के विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि पीड़ित कर्नल के बयान के आधार पर पटियाला थाने में एक नई एफआईआर दर्ज की गई है। अपने बयान में उन्होंने घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों के नाम बताए हैं। इस मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय एसआईटी का गठन किया गया है।
जांच को लेकर उन्होंने बताया कि एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर एसपीएस परमार, एसपी सिटी मोहाली मनप्रीत, और एसएसपी होशियारपुर एसआईटी के सदस्य होंगे और वे इसकी जांच करेंगे। जिन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उन्हें निष्पक्ष जांच के लिए जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।
इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया गया कि वीडियो को कर्नल की पत्नी ने शेयर किया है। कथित तौर में इसमें एक शख्स कर्नल की पत्नी से अपने किए की माफी मांग रहा है और माफी मांग रहा शख्स मारपीट में शामिल था। हालांकि शख्स से बात कर रही महिला उस पर नाराज दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें : पंजाब के किसानों के हमेशा साथ है मान सरकार: मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल
वहीं कर्नल की पत्नी ने पटियाला के डिप्टी कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने पंजाब पुलिस से भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत अपने पति की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने, एफआईआर में सभी 12 आरोपी पुलिस अधिकारियों के नाम दर्ज करने और आरोपी अधिकारियों को पटियाला से ट्रांसफर करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन 12 अधिकारियों के नाम नहीं बताए हैं जिन्हें इस मामले में निलंबित किया गया है।
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
10 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
1 day agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
3 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines