Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पंजाब

पंजाब के मुक्तसर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत और 25 घायल

पंजाब के मुक्तसर साहिब इलाके की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: May 30, 2025 10:33
Punjab Muktsar Sahib Explosion

पंजाब के मुक्तसर साहिब इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पटाखा फैक्ट्री में 40 लोग मौजूद थे। खबर है कि धमाके की वजह से पटाखा फैक्ट्री की इमारत ढह गई है, जिसके नीचे दबकर 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आशंका है कि इस मलबे में कई और लोग भी दबे हो सकते हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। रेस्क्यू टीम की तरफ से बचाव कार्य शुरू हो गया है। पुलिस ने घायलों को बठिंडा के AIIMS अस्पताल में भर्ती करवाया है।

---विज्ञापन---

हादसे की जांच में जुटी पुलिस   

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह श्री मुक्तसर साहिब जिले के लांबी के पिड सिंह वाला की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही लांबी के पुलिस उपाधीक्षक जसपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह हादसा मुक्तसर साहिब में सिंघावली-कोटली रोड पर स्थित दो मंजिला फैक्ट्री यूनिट में हुआ। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि फैक्ट्री में यह विस्फोट कैसे हुआ और इसके पीछे का कारण क्या है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Delhi Crime: डाबरी इलाके में 13 साल की बच्ची की हत्या! शव मिलते ही पुलिस ने जताया शक

बादल ने सरकार से किया मुआवजा आग्रह

वहीं, इस हादसे को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि फतूहीवाला गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। इस हादसे में 4 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मैं हादसे को लेकर बहुत दुखी हूं, मृतकों के परिजनों के लिए गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ितों के परिवारों के लिए जल्द ही मुआवजा जारी करने का भी आग्रह किया है।

First published on: May 30, 2025 09:24 AM

संबंधित खबरें