हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Punjab News: जालंधर-पानीपत नेशनल हाइवे से पंजाब जाना हुआ महंगा, टोल टैक्स की बढ़ी कीमतों ने उड़ाए होश

विज्ञापन

Punjab National Highway (44) Toll Plaza Rate Increased: जालंधर और पानीपत के रास्ते से पंजाब जाना अब महंगा हो गया है। एक सितंबर को सभी नेशनल हाइवे टोल प्लाजा के रेट में वृद्धि हुई है। इसी के तहत जालंधर-पानीपत नेशनल हाइवे (44) पर टोल प्लाजा के रेट में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि के बाद अब लोगों को सिंगल साइड के लिए 15 रुपए एक्सट्रा चार्ज देना पड़ रहा है। अब लुधियाना से जालंधर जाने वाले कार, जीप और वैन चालक को 165 रुपये सिंगल साइड चार्ज देना पड़ रहा है। जो पहले 150 रुपये हुआ करता था।

टोल प्लाजा पर नए रेट:-

कार,जीप और वैन

सिंगल चार्ज: 165
डेली पास: 245
मासिक पास: 4930

लाइट कमर्शियल

सिंगल चार्ज: 285
डेली पास: 430
मासिक पास: 8625

विज्ञापन
ट्रक और बस

सिंगल चार्ज: 575
डेली पास: 575
मासिक पास: -17245

एमएवी (2एक्लस)

सिंगल चार्ज: 925
डेली पास: 1385
मासिक पास: 27720

विज्ञापन

रेट में बढ़ोतरी के साथ ही टोल प्लाजा के प्रबंधकों ने पास वाले वाहन चालको को दोबारा से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए भी कह दिया है। बता दें कि ये पास दो तरह के होते हैं जो प्रतिदिन और महीने के हिसाब से जारी किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab News: किसानों का काम हुआ आसान, 80 हजार की मशीन पर मिल रही भारी सब्सिडी

विज्ञापन

बता दें कि, देश के अधिकतर टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से रेट में बढ़ोरती होती है, वहीं, नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा रेट में एक सितंबर से वृद्धि होती है।

टोल प्लाजा के रेट में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। बात करें लाडोवाल टोल प्लाजा के टोल रेट की तो उसका रेट पहले से ही काफी ज्यादा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola