(नरेंद्र नंदन, जालंधर)
रेलवे ट्रैक पर हरिद्वार से जम्मू जा रही श्री हेमकुंट एक्सप्रेस को नुकसान पहुंचाने की बड़ी साजिश को रेलवे गार्ड ने नाकाम कर दिया गया। घटना रात 2 बजे की बताई जा रही है। दरअसल, जालंधर-जम्मू रेल मार्ग पर अज्ञात लोगों ने पत्थर और रॉड फेंककर रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस दौरान रेलवे गार्ड की तत्परता के कारण रेलवे नाइट टीम को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद रेलवे ट्रैक को समय रहते इस साजिश को नाकाम करते हुए बड़ा हादसा टाल दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
रेलवे ट्रैक पर रखे थे पत्थर
रेलवे स्टेशन टांडा के स्टेशन मास्टर और रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने हरिद्वार से जम्मू जा रही श्री हेमकुंट एक्सप्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जिसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर रॉड और पत्थर फेंके थे, जिसके चलते ट्रैक का सिग्नल बदलना मुश्किल हो गया था। इस संबंध में रेलवे अधिकारी रात को ही मौके पर पहुंच गए और ट्रैक को क्लियर करवाकर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: हरियाणा को अतिरिक्त पानी नहीं देगा पंजाब, BBMB की उच्च स्तरीय बैठक में मान सरकार का इनकार
हो सकता था बड़ा हादसा
आपको बता दें कि अगर अधिकारियों ने समय रहते यह कार्रवाई नहीं की होती, तो श्री हेमकुंट एक्सप्रेस ट्रेन को बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं, दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस मामले में फिरोजपुर रेलवे विभाग के सीनियर अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, रेलवे पुलिस भी संयुक्त रूप से इसकी जांच कर रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि इस घटना के पीछे कितने लोग थे।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में कैद BSF जवान पर ताजा अपडेट, जानें 5वें दिन क्या कहा रेंजर्स ने?
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
1 day agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
1 day ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
2 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
2 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
2 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
3 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
4 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
4 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
5 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines