पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है. बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद वहां दशहत का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, उसमें जोरदार धमाका हुआ. धमाके में किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. चंडीगढ़ की एसएसपी और आईजी पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए हैं. यह स्कूटी किसकी थी अभी कोई सूचना नहीं है. भाजपा कार्यालय के भीतर कोई नुकसान नहीं है. वहीं फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और नमूने जुटाए जा रहे हैं. इस घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है.
वहीं, अब इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंककर भाग रहा है. इस दौरान धमाके की भी आवाज सुनाई देती है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो BJP ऑफिस पर हमले का है.
इसके बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हुई है, जिसमें इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली है. हालांकि, न्यूज24 इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है.
ब्लास्ट की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई है. भारतीय सेना और NIA की टीम भी मौके पर है. बम व डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों के जरिए पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है. टीम ने विस्फोटक के टुकड़ों की भी जांच की.
संबंधित खबरें
'जीत ही गए चन्नी साहब', पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद राजा वड़िंग ने बयां किया दर्द
14 hrs agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
22 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
23 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
1 day agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
2 days agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
3 days agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
4 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
4 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
4 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines