हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कैलिफोर्निया में गोल्डी बराड़ को हिरासत में लिए जाने पर CM भगवंत मान बोले- पंजाब से जल्द खत्म होगा गैंगस्टर कल्चर

विज्ञापन

Punjab CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पुष्टि की कि कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। बता दें कि गोल्डी बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। बराड़ ने अपने साथी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की मदद से मूसेवाला की हत्या कराई थी।

भगवंत मान ने गुजरात के अहमदाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आज सुबह एक पक्की खबर आई है। राज्य का प्रमुख होने के नाते मैं आपको बताता हूं कि कनाडा में बैठे एक बड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है।”

https://twitter.com/ANI/status/1598566394383114245

विज्ञापन

मान बोले- पंजाब में गैंगस्टर कल्चर जल्द खत्म होगा

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पंजाब में गैंगस्टर संस्कृति जल्द ही समाप्त हो जाएगी। कुछ गैंगस्टर देश के बाहर बैठे हैं, इसलिए हम चैनल के माध्यम से जाने के लिए बाध्य हैं।’ हाल ही में हमने गृह मंत्रालय के माध्यम से इंटरपोल से गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड-कॉर्नर नोटिस जारी किया। हमें पता चला है कि उसे हिरासत में लिया गया है और जल्द ही उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। वह हत्या के बड़े मामलों के शामिल है और उसे कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा मिलेगी।”

जून में गोल्डी के खिलाफ जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के माध्यम से पंजाब पुलिस द्वारा इंटरपोल को एक अनुरोध भेजे जाने के बाद जून में इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड-कॉर्नर नोटिस जारी किया था। बता दें कि रेड कॉर्नर नोटिस ग्लोबल वारंट है जो विश्व के 194 सदस्य देशों को अपने क्षेत्रों में किसी आपराधिक मामले से जुड़े संदिग्ध का पता लगाने और गिरफ्तार करने की अनुमति देता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola