Punjab Minister Barinder Goyal Announcement: पंजाब की मान सरकार लगातार विकास कार्यों को करने में जुटी हुई है। इसी के तहत पंजाब के खनन और भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही पहले दिन ही खनन और भू-विज्ञान विभाग को पहल देते हुए विभाग के काम में पारदर्शिता लाने की ओर अपना ध्यान केंद्रित किया।
उन्होंने यह प्रतिबद्धता राज्य में खनन गतिविधियों से संबंधित एकीकृत आईटी उपायों व नई तकनीकी प्रणालियों संबंधी ‘दिलचस्पी का प्रगटावा’ वर्कशॉप के दौरान साझा की। विभाग के कामकाज में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में जरूरी कदम उठाते हुए बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि हमारा उद्देश्य राज्य में खनिजों का सही लेखा-जोखा सुनिश्चित करना और प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाते हुए ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू जुटाना है।
पंजाब के आर्थिक लक्ष्यों को करेंगे पूरा
इन नई पहलों के उद्देश्यों पर जानकारी देते हुए खनन और भू-विज्ञान मंत्री ने बताया कि इस सिस्टम को अपनाकर हम एक ऐसी आउटलाइन लागू करेंगे, जिससे कच्चे-प्रोसेसड खनिजों की सही ट्रैकिंग और रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी और साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य का राजस्व जुटाने की नीति के अनुसार वित्तीय अखंडता कायम रखने और पंजाब के आर्थिक लक्ष्यों को पूरा किया जाए।
विभाग की सभी नीतियों में सुधार
अधिकारियों को निर्देश देते हुए बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि चरणबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से तकनीकों को लागू कर विभाग की सभी नीतियों में सुधार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और राज्य के राजस्व में वृद्धि करने के लिए विभाग मौजूदा सिस्टम में तकनीकी संशोधन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण के पहले चरण के तहत पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (Public-Private Partnership) के आधार पर भार तोलक कांटे स्थापित किए जा रहे हैं।
छह फ्लाइंग टीमों के गठन की भी घोषणा
गौरतलब है कि इस पहल के तहत 12 बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने खनन और भू-विज्ञान विभाग के साथ सहयोग में रुचि दिखाई है। चंडीगढ़ में आयोजित दिलचस्पी का प्रगटावा’ कार्यशाला के दौरान विभाग ने 6 फ्लाइंग टीमों के गठन की भी घोषणा की, जो हाई तकनीकी लाइव कवरेज क्षमताओं से लैस होंगी और इनकी निगरानी सरकार के मुख्यालय द्वारा की जाएगी।
गोयल ने बताया कि राज्य में प्रोसेस्ड सामग्रियों को नियमित करने के लिए विभाग ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (Public-Private Partnership) के आधार पर लगभग 101 रणनीतिक स्थानों पर वजन सेंटर, बूम बैरियर, एडवांस्ड कैमरा सिस्टम (ANPR/PTZ/IP/Varifocal), प्रीपेड सुविधाओं वाले आरएफआईडी रीडर और आरएफआईडी टैग लगाने का प्रस्ताव पेश किया है। इस पहल का उद्देश्य क्रशर यूनिट्स से प्रोसेस्ड सामग्रियों के लेखा-जोखा करने में मौजूदा प्रणाली में सुधार करना शामिल है।
माइनिंग एरिया में सुधार
इसके अंतर्गत अलग-अलग आईटी कंपनियों और फर्मों ने विभाग के संचालन में दक्षता बढ़ाने के लिए कई प्रकार के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर समाधान सहित निगरानी और प्रबंधन गतिविधियों से संबंधित अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए। खनन और भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि इन उपायों से पंजाब ने खनन क्षेत्र में सुधार के लिए तकनीक और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। इससे प्रक्रियाओं में अधिक जवाबदेही का नया युग शुरू होगा और राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी।
मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने अधिकारियों को अवैध खनन गतिविधियों से प्रभावी ढंग से निपटने, अधिक राजस्व जुटाने, मौजूदा नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने और अत्याधुनिक तकनीकों को तेजी से शामिल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खनन और भू-विज्ञान विभाग के सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, खनन विभाग के निदेशक अभिजीत कपलिश और चीफ इंजीनियर डॉ. हरिंदरपाल सिंह बेदी भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- पंजाब के प्राइमरी स्कूलों में फिनलैंड की तर्ज पर होगी पढ़ाई, Turku University के साथ MoU साइन
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
10 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
1 day agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
3 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines