Punjab News :  कड़ाके की ठंड के बीच पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने शुक्रवार को स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने की घोषणा की। पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल कक्षा 1 से 7 तक 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

शिक्षक स्कूलों में रहेंगे उपस्थित

हालांकि, आठवीं से बारहवीं कक्षा तक के सभी छात्र और प्राथमिक और माध्यमिक विभागों के शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे। सभी स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इससे पहले, पंजाब सरकार ने सभी सरकारी, निजी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 8 जनवरी तक बढ़ा दिया था।

विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन पहले ही बढ़ा चुका अवकाश

इससे पहले गुरुवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने कड़ाके की सर्दी के बीच चंडीगढ़ के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां बढ़ा दी हैं। कक्षा 8 तक के लिए शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक और कक्षा 9 से 12 तक के लिए 9 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

अगले चार दिन तक छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन घने कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं है। मैदानी इलाकों में ठंड का आलम यह है कि कई शहरों का पारा हिमाचल के मनाली, सोलन और डलहौजी से भी नीचे चल रहा है। घने कोहरे के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से जाने वाली चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया, जबकि चार विमानों ने देरी से उड़ान भरी। एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि जो चार फ्लाइट्स रद्द की गई हैं, उन्हें अन्य राज्यों से आना था, जहां खराब मौसम रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ