नई दिल्ली: सर्दी का सितम जारी है। मैदानी इलाकों में ठंड ने कंपा दिया है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड का सितम जारी है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, राजस्थान के चूरू में 0 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश में नौगांव 0.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है.

दिल्ली के लोधी रोड़ में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार सुबह 5.30 बजे तक, पालम में तापमान कल के 7 डिग्री के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी के आधिकारिक मौसम स्टेशन सफदरजंग में पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

विज्ञापन

दिल्ली रिज और लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.5 डिग्री सेल्सियस और 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शीतलहर की स्थिति शनिवार, 7 जनवरी तक जारी रहने की उम्मीद है, हालांकि ऐसी ही स्थिति 11 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने कम विजिबिलिटी की स्थिति के कारण यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से शनिवार को यात्रियों को एक परामर्श में कहा कि हवाईअड्डे पर कम दृश्यता के खतरे से निपटने के लिए हवाईअड्डे पर कई प्रक्रियाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी उड़ान संचालन सामान्य है। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, हवाईअड्डे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उड़ान के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ