हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Punjab: मुख्य सचिव ने गेहूं की खरीद और मौसम से खराब हुई फसल का लिया जायजा

Punjab News: मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिशनरों को आदेश दिया कि वह हर हालत में ये सुनिश्चित करें कि किसानों की तरफ से मंडी में लाई गई फसल की तत्काल तौर पर खरीद हो।

विज्ञापन
पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा

Punjab News: पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने राज्य में चल रहे गेहूं की खरीद के प्रबंधों और बेमौसमी बारिश से ख़राब हुई फ़सल का जायज़ा लेने के लिए आज समूह डिप्टी कमिशनरों के साथ आपात मीटिंग की। मीटिंग में मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिशनरों को आदेश दिया कि वह हर हालत में यकीनी बनाएं कि किसानों की तरफ से मंडी में लाई गई फ़सल की तत्काल तौर पर खरीद हो। इसके साथ ही 48 घंटो के अंदर-अंदर ख़रीदी फ़सल की अदायगी सुनिश्चित की जाए।

डिप्टी कमिश्नर करें मंडियों का दौरा

डिप्टी कमिशनरों को आदेश दिया कि वह हर रोज़ अपने जिले की खरीद एजेंसियों के साथ मीटिंग करें जिसमें वह जिले की हर मंडी में हो रही खरीद की समीक्षा करें। बैठक में डिप्टी कमिशनरों को यह भी आदेश दिए कि वह निजी तौर पर मंडियों का दौरा करें। डिप्टी कमिशनरों को यह भी आदेश दिया कि वे बेमौसमी बारिश से हुए किसानों के नुकसान संबंधी सरकार को तत्काल तौर पर रिपोर्ट भेजें। उन्होंने कहा जिस किसी गांव में भी बेमौसमी बारिश के कारण फ़सल का नुकसान हुआ है, उस गांव का डिप्टी कमिश्नर या एसडीएम द्वारा निजी तौर पर दौरा किया जाए।

48 घंटों में नियमों के अनुसार हो अदायगी

मुख्य सचिव ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि इस बार सीजन में मंडियों में कुल 132 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद की संभावना है। इसमें से अब तक मंडियों में 17.14 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की आमद हो चुकी है। राज्य की खरीद एजेंसियों की तरफ से इसमें से 13.23 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि नियमों अनुसार ख़रीदी गेहूं की किसान को 48 घंटो के अंदर अदायगी की जानी होती है। इस अनुसार अब तक किसानों को 752 करोड़ रुपए की अदायगी करनी बनती थी। इसके मुकाबले अब तक किसानों को 898 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है। भाव कई किसानों को 48 घंटे से भी पहले अदायगी की गई है।

विज्ञापन

भेजा जा चुका है 61 हज़ार मीट्रिक टन गेहूं

मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिशनरों को आदेश दिया कि वह ख़रीदी फ़सल की लिफ्टिंग की तरफ विशेष ध्यान दें। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार एफ. सी. आई. के साथ निरंतर तालमेल करके रोज़मर्रा के स्पेशल गाड़ियां लगवा रही है। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक स्पेशल गाड़ियों के द्वारा 61 हज़ार मीट्रिक टन गेहूं भेजी जा चुकी है और आज 21 अप्रैल को 9 स्पेशल गाड़ियों के द्वारा 24 हज़ार मीट्रिक टन और गेहूं भेजी जा रही है जिससे कुल मिला कर 85 हज़ार मीट्रिक टन गेहूं भेज दी जायेगी। कल 22 अप्रैल को 26 स्पेशल गाड़ियां लगेंगी।

किसान टोल फ्री नंबर 1100 पर दे सकते हैं सूचना

मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार वचनबद्ध है कि मंडियों में किसानों की फ़सल की तत्काल तौर पर खरीद की जायेगी और उनको 48 घंटो के अंदर-अंदर अदायगी की जायेगी। अगर किसी किसान भाई को कहीं भी खरीद या अदायगी में दिक्कत आ रही है तो वह सरकार के टोल फ्री नंबर 1100 पर सूचना दे सकते हैं। किसान भाइयों की तरफ से दिए सूचना पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन

बैठक में ये लोग थे उपस्थित

मीटिंग में प्रमुख सचिव ख़ाद्य और सिविल सप्लाई विकास गर्ग, खरीद एजेंसियों मार्कफैड, पनसप, पनग्रेन, वेयर हाऊसकारपोरेशन के एम. डीज, पंजाब मंडीकरण बोर्ड के सचिव, एफ. सी. आई. के जनरल मैनेजर और सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा उपस्थित हुए।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola