Chandigarh News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगने वाली औद्योगिक यूनिटों के लिए हमारी सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं। अब उद्योगपतियों को केवल पंजीयन के लिए हरे रंग का स्टांप पेपर लगाना होगा। इस पेपर को दिखाने के बाद उनका काम आसान हो जाएगा।
ऐसी सुविधा लागू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य
सीएम ने एक ट्विटर पर एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा कि पंजाब ऐसे कदम उठाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है जहां स्टांप पेपर के रंग से ही पता चल जाएगा कि सभी प्रकार की फीस दी हुई है कि नहीं।
उन्होंने कहा कि किसी ने अगर फैक्ट्री लगानी है तो उद्योगपति केवल पंजाब निवेश के पोर्टल पर बता दें कि उन्होंने कौन सी जमीन पर इंडस्ट्री लगानी है। हमारी सीएलयू की टीम दस दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।
आम स्टांप पेपर से महंगा होगा नया स्टांप
सीएम ने आगे कहा कि जो भी व्यक्ति पंजाब में उद्योग लगाना चाहता है उसके मालिक को हरे रंग का स्टांप खरीदना होगा जो कि आम स्टांप पेपर से महंगा होगा। इसमें सीएलयू, फायर, प्रदूषण, वन आदि से जुड़ी फीसें शामिल होंगी। उसे फीस और मंजूरियां लेने के लिए कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे उद्योगपतियों का भी समय बचेगा।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
1 day agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
1 day ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
2 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
2 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
2 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
3 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
4 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
4 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
5 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines