Video: बेंगलुरु में स्कूटी सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, फिर 1KM तक घसीटा, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

बेंगलुरु में स्कूटी सवार बुजुर्ग को घसीटता हुआ
Edited By Amit Kasana

बेंगलुरु में स्कूटी सवार बुजुर्ग को घसीटता हुआ
Video: बेंगलुरु में मंगलवार दोपहर दिल्ली के कंझावला जैसा मामला सामने आया है। यहां पहले स्कूटी सवार एक युवक ने बुजुर्ग को पहले टक्कर मारी और फिर उन्हें करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। यह दर्दनाक वाकया जब आसपास के लोगों ने देखा तो पीछा कर किसी तरह स्कूटी रुकवाई तब कहीं जाकर बुजुर्ग की जान बचाई जा सकी।
बेंगलुरु: एक्सीडेंट के बाद स्कूटी सवार ने बुजुर्ग को सड़क पर घसीटा
पीड़ित का अस्पताल में चल रहा इलाज, आरोपी गिरफ्तार #Bengaluru pic.twitter.com/B6pVSle9At
— News24 (@news24tvchannel) January 17, 2023
वायरल वीडियो में युवक बार-बार पीछे मुड़कर देख रहा है। वीडियो में बुजुर्ग स्कूटी को पकड़े सड़क पर बुरी तरह घसीटता हुआ जा रहा है। यह घटना बेंगलुरु के मगदी रोड की है। मुथप्पा नाम के बुजुर्ग अपनी बोलेरो कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार साहिल ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय साहिल अपने मोबाइल पर बात कर रहा था। जब मुथप्पा ने अपनी गाड़ी से नीचे उतरे टक्कर मारने पर नाराजगी जाताई तो वह उन्हें देखकर भागने लगा। साहिल को भागता हुआ देख मुथप्पा स्कूटी को पीछे से पकड़कर रोकने लगा। जब साहिल नहीं रुका तो वह स्कूटी पर ही लटक गए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: