जान की परवाह भी नहीं करते पाकिस्तानी तस्कर; हेरोइन की 29 KG के साथ BSF ने 2 धरे, तैरकर आ रहे थे दोनों

210823PB01

फिरोजपुर: देश का सरहदी क्षेत्र सतलुज दरिया की बाढ़ की वजह से त्राहि-त्राहि कर रहा है, लेकिन दूसरी ओर सरहद पार के तस्कर इन हालात में भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे। इसी बीच फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने दो पाकिस्तानी तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे हेरोइन के 26 पैकेट बरामद किए गए हैं, जिनका वजह 29 किलो 260 ग्राम है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन की इतनी बड़ी खेप को अपनी जान जोखिम में डालकर बाढ़ के पानी में तैरते हुए लेकर आ रहे थे। घुसपैठ रोकने की कोशिश में BSF ने फायरिंग की तो इसमें एक तस्कर घायल भी हो गया।

    • फिरोजपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल की जोगिंदर सिंह पोस्ट के पास सोमवार अलसुबह पौने 3 बजे की है घटना

घटना ममदोट इलाके के गांव गट्टी मत्तड़ में पड़ती सीमा सुरक्षा बल की जोगिंदर सिंह पोस्ट के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार अलसुबह 2 बजकर 45 मिनट पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों को पाकिस्तान की तरफ से हलचल महसूस हुई। इसके बाद जब फायरिंग की गई तो इसमें एक तस्कर घायल हो गया। बाद में इन्हें गिरफ्तार करके इस संबंध में पंजाब पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

इस बारे में पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि सरहद पर सीमा सुरक्षा बल ने सोमवार को दो पाकिस्तानी तस्करों को हेरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में बीएसएफ की 182 बटालियन के साथ पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने काम करते हुए सीमा पार की साजिश को नाकाम कर दिया।

फरीदकोट के GGSMCH में भर्ती हैं तस्कर

उन्होंने बताया कि हाथ में गोली लगने की वजह से घायल तस्कर और उसके दूसरे साथी को फिलहाल फरीदकोट स्थित गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनसे उपचार के बाद पूछताछ की जाएगी कि नशे की यह खेप इन्हें कहां पहुंचानी थी। साथ ही सीमा सुरक्षा बल की तरफ से इलाके में सर्च अभियान चलाकर सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं और नशा तो तस्करों ने छिपाकर नहीं रखा है।

उधर, यह बात भी ध्यान देने वाली है कि ऐसा पहली नहीं हुआ है। पाकिस्तान की तरफ से अक्सर तस्करी की ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। बीते दिनों काउंटर इंटेलिजेंस ने 23 जुलाई को 20 किलो, 6 अगस्त को दो विभिन्न स्थानो से 77 किलो हेरोइन के अलावा हथियारो के जखीरे सहित 4 भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 16 अगस्त को ज्वाइंट ऑपरेशन में तीन किलो हेरोइन बरामद की थी।

<>

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ