हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब का माहौल खराब नहीं होने देंगे, मान ने कहा- शहीदों का कफन खा गई पुरानी सरकार

विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान।

Punjab News: आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को पंजाब पहुंचे। यहां उन्होंने अपने समकक्ष भगवंत मान के साथ जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की आधारशिला रखी। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘इस सेंटर के जरिए संत रविदास के विचारों को दुनिया तक पहुंचाया जाएगा।’

पंजाब के स्कूलों का करेंगे कायाकल्प

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘पुरानी सरकारों ने शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया। दिल्ली में सरकारी स्कूलों को अच्छा किया गया। गरीब के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। पांच साल के भीतर पंजाब के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करेंगे।’

सरकार ने एक भी गोली चलने नहीं दी

केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोगों ने पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की, लेकिन हम उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। पंजाब सरकार ने कठोर निर्णय लिए और एक भी गोली नहीं चलने दी। पंजाब की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। गैंगस्टरों की दूसरी पार्टी के नेताओं से सेटिंग है। हमने रोजगार दिए हैं।’

विज्ञापन

शहीदों का कफन खा गए पुरानी सरकार वाले

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि बिजली, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। आज हम संत रविदास जी पर एक रिसर्च सेंटर का उद्घाटन कर रहे हैं। जहां बच्चे संत रविदास जी की वाणी पर PhD करेंगे। इसके लिए 25 करोड़ रुपए दिए हैं। पिछली सरकार वाले स्कॉलरशिप के पैसे, दवाइयां और शहीदों के कफन खा गए।

यह भी पढ़ें: PM Modi Karnataka Visit: पीएम मोदी बोले- लोग पूछते हैं कि भारत कैसे विकसित बनेगा? मेरा जवाब है- सबका प्रयास

विज्ञापन

(https://spellpundit.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola