---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Punjab News: अंजू के बाद अब 3 बच्चों की इस मां को हुआ सरहद पार वाला प्यार, पति का दावा जा सकती है पाकिस्तान

Punjab News: देश में इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए सीमा पार बसे लोगों के लिए प्यार कुछ ज्यादा ही उमड़ रहा है। ताजा उदाहरण सीमा हैदर और राजस्थान की अंजू का है। अब पंजाब के अमृतसर से एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स पुलिस स्टेशन पहुंचकर बताता है कि […]

---विज्ञापन---

Punjab News: देश में इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए सीमा पार बसे लोगों के लिए प्यार कुछ ज्यादा ही उमड़ रहा है। ताजा उदाहरण सीमा हैदर और राजस्थान की अंजू का है। अब पंजाब के अमृतसर से एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स पुलिस स्टेशन पहुंचकर बताता है कि उसकी पत्नी को फेसबुक पर पाकिस्तानी युवक से प्यार हो गया है। वह सोशल मीडिया के जरिए उससे बात करती रहती है और कभी भी उससे मिलने पाकिस्तान जा सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।

फेसबुक पर हुई दोस्ती व्हाट्सऐप पर हुआ प्यार

अमृतसर के गुरु रामदास नगर निवासी जगदीप सिंह ने बताया कि उसकी शादी 2007 में कुलविंदर कौर से हुई थी। इस शादी से उनके 3 बेटे हैं। जगदीप ने बताया कि उसकी एक महीना पहले फेसबुक पर पाकिस्तान के एक शख्स से दोस्ती हो गई। जिसके बाद वह अक्सर उससे बात करने लगी। इतना ही नहीं दोनों व्हाट्सऐप पर बात भी करते थे। हालांकि पति द्वारा पूछने पर वह उसे प्रेमी नहीं बल्कि अपना भाई बताती है।

---विज्ञापन---

प्रेमी अपने पास बुला रहा है

जगदीप ने कहा कि वह उस पाकिस्तानी शख्स के प्यार में अंधी हो गई है। अब उसे कुछ नहीं सूझता। न बच्चों को संभालती है न परिवार को। मुझे बहकाने के लिए वह पाकिस्तानी शख्स को इंग्लैंड का बताती है। जगदीप ने दावा किया कि पाकिस्तानी शख्स भी कुलविंदर कौर को अपने पास बुला रहा है। इतना ही नहीं वह उसे सब कुछ छोड़कर आने के लिए उकसा रहा है। जगदीप ने आगे कहा कि अगर उसकी पत्नी का पाकिस्तानी प्रेमी जासूस निकला तो पुलिस और एजेंसियां उसे तंग कर देगी।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2023 08:22 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola