हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली चुनाव से पहले AAP को खुशखबरी! अमृतसर में जीता मेयर इलेक्शन

Punjab Amritsar Mayor Election Result : एक तरफ दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है तो दूसरी तरफ पंजाब के अमृतसर से आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी आई। आप ने अमृतसर मेयर चुनाव में जीत हासिल की।

विज्ञापन
AAP ने जीता अमृतसर मेयर चुनाव।

Punjab Amritsar Mayor Election Result : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ी खुशखबरी मिली। पंजाब के अमृतसर में आप ने मेयर चुनाव जीत लिया।

अमृतसर मेयर चुनाव का सोमवार को नतीजा आया, जिसमें आम आदमी पार्टी ने अपना परचम लहराया। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह भाटिया अमृतसर के मेयर चुने गए। प्रियंका शर्मा अमृतसर की सीनियर डिप्टी मेयर तो अनीता रानी डिप्टी मेयर बनीं।

यह भी पढ़ें : Video: पंजाब की सड़कों पर उतरे ‘यमराज’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से बोले- मान जाओ नहीं तो ऊपर ले जाऊंगा

विज्ञापन

लुधियाना और जालंधर में भी AAP का कब्जा

इससे पहले मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी को लुधियाना और जालंधर में जीत मिली थी और अमृतसर पर भी कब्जा हो गया। आपको बता दें कि 85 वार्ड वाले अमृतसर में किसी भी पार्टी को मेयर चुनाव में 46 पार्षदों का बहुमत चाहिए था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : स्कॉर्पियो ने ढाई साल की मासूम बच्ची को कुचला, मौके पर तोड़ा दम, पंजाब के बरनाला में हादसा

बीजेपी ने आप पर लगाया बड़ा आरोप

विज्ञापन

आपको बता दें कि अमृतसर में 36 दिन पहले नगर निगम का चुनाव हुआ था। 40 सीटों पर जीत हासिल कर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी। इसके बाद भी आम आदमी पार्टी ने मेयर का चुनाव जीत लिया। इसे लेकर बीजेपी ने किसी को भी समर्थन नहीं देने का ऐलान किया और विपक्ष में बैठने का फैसला लिया। अमृतसर जिले के बीजेपी अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने आरोप लगाया कि मेयर चुनाव में सत्तापक्ष ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं। पार्षदों की खरीद फरोख्त की गई और पुलिस की मशीनरी का दुरुपयोग किया गया।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola