पंजाब में गुर्जर महासभा के प्रदेश उप प्रधान पर जानलेवा हमला, पुलिस मान रही ये वजह

220923PB03
विज्ञापन

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर में गुर्जर महासभा के उप प्रधान सुरमुद्दीन पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जब उन पर धारदार हथियारों से वार किए जा रहे थे तो शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना करके आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

  • शुक्रवार को दूध सप्लाई करने के लिए निकले थे सुरमुद्दीन, घर के पास पहले ही ताक में खड़े थे पांच नकाबपोश

वाकया शुक्रवार सुबह उस वक्त का है, जब गुरदासपुर के पनियाड़ रेलवे फाटक के पास रह रहे गुर्जर महासभा के उप प्रधान सुरमुद्दीन रोज की तरह अपनी मोटरसाइकल पर दूध सप्लाई करने के लिए निकले थे। पुलिस को दी शिकायत में गुर्जर ने बताया कि घर से निकलते ही पहले से ही खड़े पांच नकाबपोश लोगों ने उन पर अचानक धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

विज्ञापन

हमले के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए तो इसके बाद मौके का फायदा उठाकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। उधर, सूचना पाकर बरियार चौकी की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल गुर्जर नेता के बयान दर्ज करके आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल सुरमुद्दीन ने आरोपियों के पास पिस्तौल होने की बात भी बताई है, साथ ही कहा कहा है कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो टीम फिलहाल इस हमले को आपसी रंजिश का नतीजा मानकर जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ