Punjab Patwari Appointment Letters, चंडीगढ़: पंजाब में खाली पड़ी पटवारियों की पोस्ट भरने की दिशा में प्रदेश की सरकार ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में 710 युवाओं को पटवारी के रूप में नियुक्ति पत्र दिए। इन्हें बधाई देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी की नौकरी बिना किसी पैसे दिए मिलना तो ऐसे है जैसे समुद्र से आप बिना डुबकी लगाए बाहर आ गए हों।
-
भगवंत मान ने कुछ ही दिन पहले की थी पटवारियों के 3660 में से खाली पड़े 2037 पद जल्द भरने की घोषणा
गौरतलब है कि पंजाब में पिछले कुछ दिनों से अपनी मांगों को लेकर पटवार यूनियन की तरफ से हड़ताल की जा रही है। खास बात यै भी है कि एक ओर आम जनता के काम प्रभावित होने के चलते प्रदेश की सरकार की तरफ से एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट (ESMA) लगा दिए जाने के बावजूद हड़ताल जारी है, वहीं प्रदेश के कुल 3660 पटवार सर्कल में से सिर्फ 1623 पर ही पटवारी कार्यरत हैं। बाकी पोस्ट खाली पड़ी हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब के सरकारी स्कूलों को रोज रखना होगा गैर हाजिर स्टूडेंट्स का हिसाब; संख्या घटी तो इन अफसरों की होगी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खाली पड़ी पटवारियों की पोस्ट जल्द ही भरने का ऐलान बीते दिनों किया था। अब इस घोषणा को धरातल पर उतारे जाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में पटवारी की परीक्षा पास कर चुके 710 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। प्रदेश के 1 लाख युवाओं ने इस परीक्षा में भाग लिया था।
<
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी से पहले की सरकारों के कार्यकाल में पटवारी की नौकरी हासिल करने के लिए चढ़ावा चढ़ाया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। प्रदेश की सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। नए पटवारियों को प्रोत्साहित करते हुए सीएम ने कहा कि जब आप फील्ड में उतरें तो ईमानदारी के साथ लोगों की समस्याएं हल करें। आपके एक हस्ताक्षर से आम आदमी की बहुत सी उम्मीदें जुड़ी हैं।
यह भी पढ़ें: सिर्फ एक सेशन में विद्यार्थियों ने समझा कैसे मिलती हैं मुफ्त की कानूनी सेवाएं
इस मौके पर भगवंत मान ने पटवारियों को ट्रेनिंग पीरियड के दौरान मिलने वाला स्टाईफंड बढ़ाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा, ‘कलम को दबाकर प्रयोग करो, भत्ते बढ़ते रहेंगे। कलम छोड़ो हड़ताल की तो मैं जिम्मेदारी नहीं लेता’। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस विभाग की तरह पटवारियों की नियमित भर्ती करने की बात भी कही।
संबंधित खबरें
पंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
5 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
9 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines