सिर्फ एक सेशन में विद्यार्थियों ने समझा कैसे मिलती हैं मुफ्त की कानूनी सेवाएं

image (18)

Amity Law School Special Session,  मोहाली: पंजाब के एमिटी यूनिवर्सिटी के एमिटी लॉ स्कूल ने एक स्पेशल सेशन आयोजित किया। जिसमें उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा आम जनता दी जाने वाले अनेक मुफ्त कानूनी सेवाएं और पीड़ितों के लिए मुआवजे की योजनाओं के बारे में बताया। इतना ही नहीं जीवन में कानूनी जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन

कई न्यायिक अधिकारी शामिल

इस स्पेशल सेशन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश और पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं मोहाली के सह सदस्य सचिव मनजिंदर सिंह और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सह सचिव बलजिंदर सिंह मान सहित कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी शामिल हुए। जिन्होंने कॉलेज के बच्चों को अहम जानकारियां दीं।

विज्ञापन

एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति

पंजाब के एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. आर के कोहली ने कहा कि इस सत्र का उद्देश्य छात्रों और उपस्थित लोगों को कानूनी सेवा प्राधिकरणों से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं के बारे में शिक्षित करना था। एमिटी लॉ स्कूल छात्रों के लिए अवसर पैदा करके कानूनी प्रतिभाओं को उभारने और कानूनी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

दोनों सम्माननीय वक्ताओं ने मनजिंदर सिंह और बलजिंदर सिंह मान ने अपने संबोधन में जरूरतमंद लोगों को सहायता और न्याय प्रदान करने के लिए चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस सेशन के दौरान, उपस्थित लोगों को इस बात की व्यापक समझ प्राप्त हुई कि कैसे कानूनी सेवा प्राधिकरण गवाहों के लिए कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम करती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ