चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को पंजाब सरकार में नवनियुक्त बोर्ड और कॉर्पोरेशन के अध्यक्षों से मुलाकात की और उन्हें राज्य का खोया हुआ गौरव वापस लाने के लिए लगन से काम करने की सलाह दी।
बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें अपने काम से प्रदेश की जनता का दिल जीतना होगा और इसके लिए उन्हें चौबीसों घंटे काम करना होगा।
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि लोगों ने हम पर विश्वास दिखाया है इसलिए हमें उनके विश्वास पर खरा उतरना होगा।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आप सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराते हुए सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सब कुछ बर्दाश्त कर सकती है, लेकिन बेईमानी और जनता के पैसे की लूट को कभी बर्दाश्त नही करेगी।
सांसद राघव चड्ढा ने एक ट्वीट कर कहा, “पंजाब सरकार के बोर्डों और कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्षों से आज मुलाकात की। राज्य के शासन से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मैंने सभी अध्यक्षों को कार्यकाल सफल होने के लिए शुभकामनाएं दी।”
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
46 mins agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
3 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
4 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
6 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines