अतीक अहमद के परिवार पर बड़ा एक्शन, जैनब फातिमा का 4 करोड़ का मकान कुर्क

Uttar Pradesh News: प्रयागराज की धूमनगंज थाना पुलिस ने जैनब फातिमा के खिलाफ कुर्की की यह कार्रवाई की है। पुलिस को इसके लिए पहले ही अनुमति मिल गई थी।

Atiq Ahmed

Atiq Ahmed Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद के भाई की पत्नी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अतीक के भाई की पत्नी जैनब फातिमा का 4 करोड़ रुपये का घर कुर्क कर लिया गया है। यह घर लगभग 2000 वर्ग गज में बना हुआ था और बहुत आलीशान था। जैनब अभी फरार चल रही है और पुलिस ने उसपर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। जैनब अशरफ की पत्नी है। प्रयागराज में कुछ लोगों ने अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

प्रयागराज की धूमनगंज थाना पुलिस ने जैनब फातिमा के खिलाफ कुर्की की यह कार्रवाई की है। पूरा मुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर इलाके में कुर्की की कार्रवाई की गई। बाकायदा ढोल बजाकर मुनादी कराई गई। कार्रवाई से पहले पूरे घर को खाली कराया गया। पुलिस को इसके लिए पहले ही अनुमति मिल गई थी। इस मकान के अगले हिस्से में दुकान भी बनी हुई है, जिसका किराया भी मिलता है। किराए के पैसे को अशरफ के ससुराल के लोग लेते हैं।

विज्ञापन

देखिए अतीक अहमद से जुड़ी ये खबर

विज्ञापन

लगातार कस रहा पुलिस का शिकंजा

उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके भाई की पत्नी जैनब फातिमा की पुलिस तलाश कर रही है। अतीक अहमद और उसके परिवार के लोगों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुर्की की यह कार्रवाई पुलिस फोर्स की मौजूदगी में की गई। अतीक से जुड़े लोगों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ