---विज्ञापन---

पंजाब में सियासी हलचल, AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने विधायकों को दिल्ली बुलाया

अमित पांडेय, नई दिल्ली: पंजाब में जारी सियासी घमासान के बीच आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब में विधायकों को खरीदने की खबर ने सियासी भूचाल ला दिया है, जिसके बाद केजरीवाल ने सभी विधायकों को दिल्ली बुला लिया है। अरविंद केजरीवाल 18 सितंबर […]

अमित पांडेय, नई दिल्ली: पंजाब में जारी सियासी घमासान के बीच आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब में विधायकों को खरीदने की खबर ने सियासी भूचाल ला दिया है, जिसके बाद केजरीवाल ने सभी विधायकों को दिल्ली बुला लिया है। अरविंद केजरीवाल 18 सितंबर को पंजाब के विधायकों के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे।

चीमा ने कहा- डीजीपी से मिलेंगे
दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर पंजाब में उनकी पार्टी के 10 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश कर खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा- मंगलवार को हमें पता चला कि भाजपा ने 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश कर पंजाब में विधायकों को खरीदने का प्रयास किया।

---विज्ञापन---

वहीं आप नेता और राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी आरोप लगाया। चीमा ने दावा किया कि बीजेपी ने 10 विधायकों को खरीदने का प्रस्ताव दिया। चीमा ने बुधवार को मीडिया से कहा कि वह और अन्य विधायक पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को शिकायत सौंपेंगे। हालांकि बीजेपी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए गुमराह कर रही है।

First published on: Sep 14, 2022 10:21 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola