Noida News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साइबर अपराधियों ने नोएडा के कारोबारी से 61 लाख रुपये की ठगी कर ली. ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी निवेश ग्रुप बनाकर विश्वास में लिया और नकली मुनाफे के झांसे में फंसा लिया. पूरी रकम अलग-अलग पांच बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई. मामला सामने आने पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सोशल मीडिया के विज्ञापन से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा
सेक्टर-143 निवासी प्रथम अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल 2025 में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक निवेश संबंधित विज्ञापन देखा. जानकारी जुटाने के प्रयास में एक लिंक पर क्लिक किया, जिससे वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए. ग्रुप में मौजूद कई सदस्य निवेश कर भारी मुनाफा कमा रहे थे और इसके स्क्रीनशॉट लगातार साझा कर रहे थे. यह देख प्रथम को भी भरोसा हो गया. एक व्यक्ति ने निजी चैट पर संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे निवेश के लिए राजी कर लिया.
ऐप में दिखाया गया मुनाफा
ठगों ने प्रथम को एक ऐप भी डाउनलोड कराया, जिसमें निवेश की गई रकम पर लगातार मुनाफा दिखाया जा रहा था. ऐप में दिखाया गया मुनाफा एक करोड़ रुपये से भी अधिक पहुंच गया. लगातार बढ़ते लाभ को देखकर प्रथम ने कुल 61 लाख रुपये दस से अधिक किस्तों में निवेश कर दिए. जब जुलाई में उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने रकम निकालनी चाही, तो ठगों ने फर्जी टैक्स और चार्जेज का हवाला देकर और पैसे जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. जब उन्होंने मना किया, तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया. इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ.
कुछ रकम फ्रीज, बैंक खातों की जांच जारी
साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनकी जांच शुरू कर दी गई है. अब तक कुछ राशि फ्रीज भी कराई जा चुकी है और शेष को फ्रीज करने का प्रयास किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: नोएडा में हुई TCS कर्मचारी अंकित चौहान की हत्या में दो दोषियों को मिली सजा, 10 साल बाद मिला न्याय
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
6 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
7 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
10 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines