सौरभ कुमार, पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने कार्यालय के सामने एक नया पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में लालू प्रसाद को विष्णु अवतार में दिखाया गया है। लालू प्रसाद के अगल-बगल भाजपा विरोधी दलों के तमाम नेताओं के सिर हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, मुलायम सिंह यादव, शिबू सोरेन, सीताराम येचुरी जैसे कई नेता मुकुट पहन भगवान के अवतार में हैं।
सारथी के रूप में कृष्ण की जगह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अर्जुन की जगह तीर चलाते हुए दिखाया गया है।
पोस्टर में सारथी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि ‘लालटेन की रोशनी में एक-एक तीर सही निशाने पर लगाएं पार्थ! याद है न मिशन 2024, हस्तिनापुर, नई दिल्ली महाविजय ! घबराईए नहीं, पार्थ, आपके साथ पहले के चक्रधारी और अब के लालटेनधारी जो हैं।’
पोस्टर में नीचे के तरफ किनारे में एक तरफ नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का फोटो है। दोनों नेताओं को निगेटिव कैरेक्टर के रूप में दिखाया गया है। राजद महिला प्रकोष्ठ की महासचिव पूनम राय ने ये पोस्टर लगवाया है।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 mins ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
43 mins agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 hr agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 hr agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
2 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
3 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
4 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
4 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
5 hrs agoसीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines